Search

 
 
 

Entertainment News : मेट गाला में छाया देसी ग्लैमर, ईशा अंबानी व करण जौहर ने लूटी महफिल

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट मेट गाला 2026 की भव्य शुरुआत हो चुकी है. रेड कार्पेट पर ग्लोबल सितारों के साथ भारतीय हस्तियों ने भी अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई.
 

Lagatar desk :  दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट मेट गाला 2026 की भव्य शुरुआत हो चुकी है. रेड कार्पेट पर ग्लोबल सितारों के साथ भारतीय हस्तियों ने भी अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई. इस साल करण जौहर, ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा और अनन्या बिरला जैसे नाम खास चर्चा में रहे.

 

Met Gala 2026 red carpet isha ambani karan johar manisha malhotra nicole kidman and hollywood celebs

करण जौहर का मेट गाला डेब्यू 


 करण जौहर ने इस बार मेट गाला में डेब्यू करते हुए सबका ध्यान खीचा. उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट को पहना, जिसमें महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की कलात्मक विरासत की झलक देखने को मिली. उनके इस खास लुक को स्टाइलिस्ट ईश लखानी ने तैयार किया.

 

 

ईशा अंबानी  का गोल्डन साड़ी लुक 


वहीं, ईशा अंबानी का लुक भी खूब सुर्खियों में रहा. उन्होंने गोल्डन साड़ी के साथ एक स्टाइलिश केप कैरी किया, जिसे डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया था. यह साड़ी स्वदेशी कारीगरों द्वारा सोने के धागों से बुनी गई थी. खास बात यह रही कि ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी के कलेक्शन की ज्वैलरी पहनी, जो उनके लुक में पारिवारिक जुड़ाव को दर्शाती है.

 

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लगातार दूसरे साल मेट गाला में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. उनके आउटफिट में पारंपरिक बंदगला के साथ एक खास केप शामिल था, जिस पर कारीगरों के नाम और हस्ताक्षर कढ़ाई किए गए थे. यह डिजाइन मुंबई की संस्कृति और कारीगरी को दर्शाता है.

 

Met Gala 2026 red carpet isha ambani karan johar manisha malhotra nicole kidman and hollywood celebs

अनन्या बिरला ने भी किया मेट गाला डेब्यू

 

इसके अलावा, अनन्या बिरला ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया. उन्होंने डिजाइनर रॉबर्ट वुन का कस्टम मेड गाउन पहना, जिसमें एक स्ट्रक्चर्ड ब्लैक जैकेट और वॉल्यूमिनस स्कर्ट शामिल थी. उनके लुक का सबसे खास हिस्सा स्टेनलेस स्टील से बना मेटैलिक फेस मास्क रहा, जिसने उनके पूरे चेहरे को कवर किया और उन्हें एक अनोखा अंदाज दिया.मेट गाला 2026 में भारतीय सितारों का यह अंदाज एक बार फिर वैश्विक मंच पर देश की कला, संस्कृति और फैशन को मजबूती से पेश करता नजर आया.

 

 

 

 

Met Gala 2026 red carpet isha ambani karan johar manisha malhotra nicole kidman and hollywood celebs

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही