Search

 
 
 

Entertainment News : अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 का धमाकेदार ट्रेलर आउट, हंसी का डोज होगा दोगुना

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'धमाल 4' रिलीज को तैयार है. जो 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है.ये फिल्म हंसी का पिटारा लेकर आ रही है.
 

Lagatar Desk : अजय देवगन स्टारर फिल्म 'धमाल 4' रिलीज को तैयार है. जो 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है.ये फिल्म हंसी का पिटारा लेकर आ रही है.

 

हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया .जिसे देख फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया है. फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है औ इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में चार गुना ज्यादा हंसी का डोज मिलने वाला है. आइए जानते हैं कि ये मल्टीस्टारर फिल्म कब बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

 

 

फिल्म 'धमाल 4' में मिलेगा हंसी का पिटारा 

बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाजी फिल्म 'धमाल' के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं. 'धमाल' (2007), 'डबल धमाल' (2011), 'टोटल धमाल' (2019) में रिलीज हुए थे. अब फिल्म का चौथा पार्ट 'धमाल 4' साल 2026 में रिलीज होने वाला है.

 

इस फ्रेचाइजी फिल्म के अलग-अलग पार्ट में भले ही स्टार्स बदलते रहे हैं लेकिन तीनों पार्ट को काफी पसंद किया गया था. फिल्म 'धमाल 4' का जैसे ही अनाउंसमेंट हुआ था फैंस उतावले हो गए थे. ये फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है. 

 

फिलहाल, मेकर्स ने फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में एक बार फिर खजाने की खोज की कहानी दिखाई जाएगी लेकिन इस बीच हंसी का खजाना जरूर मिलेगा. इस तरह से कहा जा सकता है कि ये फिल्म हंसी का पिटारा लेकर आ रही है.

 


फिल्म 'धमाल 4' में नजर आएगी इन सितारों की फौज


फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है और इसे देखने के बाद इस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, ईशा गुप्ता, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद जैसे सितारे काम करते नजर आएंगे.

 

फिल्म 'धमाल 4' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ये फिल्म 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बताते चलें कि इस तरह से लगातार कॉमेडी फिल्मों को डोज मिलने वाला है. दरअसल, फिल्म 'धमाल 4' से दो सप्ताह से पहले यानी 26 जून को अक्षय कुमार समेत कई सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

 

 

 

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही