Search

 
 
 

Entertainment News: कबाड़ से बनाया फैशन, इथियोपिया के लड़के ने इंस्टाग्राम पर मचाया धमाल

इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के 15 वर्षीय एक युवा क्रिएटर ने अपनी अनोखी फैशन क्रिएटिविटी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
 

Lagatar desk : इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के 15 वर्षीय एक युवा क्रिएटर ने अपनी अनोखी फैशन क्रिएटिविटी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फटे पुराने टायर, कार्डबोर्ड बॉक्स और प्लास्टिक की बोरियों से बने आउटफिट पहनकर इस लड़के ने ऐसा अंदाज दिखाया कि अब इंस्टाग्राम भी उसका फैन बन गया है.

 

 

 

23 वीडियो में मिले 40 लाख फॉलोअर्स

इंटरनेट की दुनिया में इस युवा क्रिएटर ने महज एक महीने में करीब 40 लाख फॉलोअर्स हासिल कर लिए. खास बात यह है कि उसने अब तक केवल 23 वीडियो पोस्ट किए हैं.उसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम ने खुद उसके वीडियो पर कमेंट कर उसे पर्सनल मैसेज करने के लिए कहा. अब माना जा रहा है कि यह टैलेंट जल्द ही ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना सकता है.

 

कबाड़ को बनाया फैशन स्टेटमेंट

इस क्रिएटर का वीडियो स्टाइल बेहद यूनिक है. वह किसी महंगे स्टूडियो में नहीं, बल्कि एक साधारण दीवार के सामने वीडियो बनाता है, जहां पुराने जूते और कचरे के बैग टंगे रहते हैं.वीडियो की शुरुआत कबाड़ के क्लोज-अप से होती है और फिर उसकी एंट्री होती है.

 

बैलेंस बोर्ड पर खड़े होकर वह जैसे ही घूमता है, कबाड़ से बने कपड़ों में किसी इंटरनेशनल मॉडल की तरह पोज देने लगता है.टायर से बने कपड़े, गत्ते का चश्मा और प्लास्टिक के अनोखे डिजाइन उसके फैशन को अलग पहचान देते हैं. सबसे खास बात उसका आत्मविश्वास है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया.


लोगों को पसंद आ रहा असली कंटेंट

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आज के दौर में लोग वही कंटेंट पसंद करते हैं, जो नया और अलग हो. इस लड़के ने यह साबित कर दिया कि हुनर के लिए महंगे संसाधनों की नहीं, बल्कि अलग सोच और आत्मविश्वास की जरूरत होती है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही