Search

 
 
 

Latehar News : पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, पंपों में लगा 'तेल नहीं है' का बोर्ड

जिले मे पेट्रोल व डीजल संकट गहराता जा रहा है. तकरीबन सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल व डीजल का शॉटेज है.
 

Latehar :  जिले मे पेट्रोल व डीजल संकट गहराता जा रहा है. तकरीबन सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल व डीजल का शॉटेज है.

 

कई पेट्रोल पंपों में तो एक बाइक में मात्र एक सौ रूपये का पेट्रोल दिया जा रहा है. जबकि डीज़ल वाहन में एक हजार रूपये का तेल दिया जा रहा है. डीजल तो कमोवेश मिल जा रहा है, लेकिन पेट्रोल पर आफत पड़ी है.

 

जिला मुख्‍यालय के भारूका पेट्रोल पंप में बुधवार की सुबह आठ बजे तक पेट्रोल खत्‍म हो गया था. वहीं महुआडांड़ के एक पेट्रोल पंप में तेल नहीं है का साइन बोर्ड लटका मिला. पूरे पेट्रोल पंप परिसर को लाल रंग के फीता से बेरिकेड कर दिया गया.

 

जानकारी के अनुसार, महुआडांड़ के तीन पेट्रोल पंपों में पिछले 24 घंटे में 36 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल की खपत हो गई. संचालकों ने बताया कि जो लोग पहले 50 और 100 रूपये का पेट्रोल लेते थे वे टंकी फूल पेट्रोल ले रहे थे. पेट्रोल व डीजल की कमी का सबसे अधकि असर एंबुलेंस सेवा, यात्री परिवहन और कृषि कार्यों पर देखा जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही