Search

 
 
 

Pakur News:  नशे में बेटे ने हसुआ से की पिता की हत्या

शहर के कित्ताझोर मोहल्ला में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी.
 

Pakur : शहर के कित्ताझोर मोहल्ला में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई .मृतक की पहचान 65 वर्षीय अनूप सरदार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनका छोटा बेटा दिवाकर सरदार (40) बताया जा रहा है.

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पिता-बेटा घर में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए दिवाकर ने घर में रखे हसुआ से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से अनूप सरदार की मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दिवाकर सरदार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. नगर थाना के एसआई अश्लोक कुमार पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद में हुई आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 

मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दिवाकर सबसे छोटा बेटा है. आरोपी के पांच बच्चे भी हैं. मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उसका पिता अक्सर शराब पीकर घर में मारपीट करता था. उसने आरोप लगाया कि पहले भी वह अपनी पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश कर चुका था. परिवार लंबे समय से घरेलू हिंसा और डर के माहौल में जी रहा था.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही