Search

 
 
 

Entertainment News : पवन -ज्योति विवाद पर अनिरुद्धाचार्य का बयान वायरल, महिला ने सुनाई आपबीती

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक विवाद के बीच कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
 

Lagatar desk : भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक विवाद के बीच कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां कथा सभा में पहुंची एक महिला ने अपनी निजी परेशानी बताते हुए पवन सिंह का नाम लिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया.

 

 

कथा सभा में महिला ने सुनाई अपनी परेशानी

हाल ही में अनिरुद्धाचार्य की कथा सभा में पहुंची एक महिला ने दावा किया कि उनके पति ने उन्हें घर से निकाल दिया है. महिला ने बताया कि उनके पति ने उनकी तुलना पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते से की.महिला की बात सुनकर अनिरुद्धाचार्य ने पूछा,ये पवन कौन हैं  इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी.

 

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

महिला ने कथा सभा में अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनके पति ने अजीब शर्त रख दी है. महिला के अनुसार, पति ने कहा कि जब तक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को वापस घर नहीं लाते, तब तक वह भी उन्हें स्वीकार नहीं करेगा.

 

महिला ने कहा ,पति कहता है कि 6 महीने से गुरुजी की कथा सुनते-सुनते पागल हो गई है. वृंदावन में ही बस जा. आते समय मुझसे कहा कि जैसे पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को भगाए हैं, वैसे मैं भी तुझे भगा रहा हूं. जिस दिन वो अपनी पत्नी को रखेगा, मैं भी तुझे रख लूंगा.

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स महिला के समर्थन में नजर आए, तो कुछ लोगों ने निजी रिश्तों को सार्वजनिक विवाद से जोड़ने पर सवाल उठाए.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही