Search

 
 
 

Entertainment News : कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया का जलवा, पीच गाउन लुक ने जीता फैंस का दिल

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है. यह फिल्म समारोह 12 मई 2026 से शुरू होकर 23 मई 2026 तक चलेगा. पहले ही दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने शानदार अंदाज से रेड कारपेट पर सबका ध्यान खींच लिया
 

Lagatar desk : 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है. यह फिल्म समारोह 12 मई 2026 से शुरू होकर 23 मई 2026 तक चलेगा. पहले ही दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने शानदार अंदाज से रेड कारपेट पर सबका ध्यान खींच लिया.

 

पीच गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पीच कलर का खूबसूरत गाउन पहना, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और ग्लैमरस नजर आई. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 


रेड कारपेट पर पहुंचने से पहले आलिया ने अपने होटल रूम की बालकनी में कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवाई. कभी मुस्कुराते हुए तो कभी हंसते हुए उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए. उनकी मासूम अदाएं फैंस को खूब पसंद आ रही हैं.

 

 

नेचुरल मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

आलिया ने इस खास मौके पर बेहद सटल और नेचुरल मेकअप चुना. मिनिमल मेकअप के साथ उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था.

 

रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

कुछ देर बाद आलिया भट्ट कान्स के रेड कारपेट पर पहुंची, जहां उन्होंने शानदार वॉक की और फोटोग्राफर्स को कई पोज दिए. उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल हर किसी को प्रभावित करता नजर आया.

करोड़ों की ज्वेलरी बनी आकर्षण का केंद्र

सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिहा कपूर ने आलिया के ज्वेलरी लुक की खास जानकारी साझा की. आलिया ने अपने गाउन के साथ कस्टम नेकलेस पहना था, जिसमें 168.27 कैरेट के गुलाबी कोरल (मूंगा) जड़े थे.

 

इस नेकलेस के बीच में 5.53 कैरेट का शानदार ‘गोलकोंडा-टाइप 2A’ हीरा लगाया गया था, जिसकी चमक बेहद खास थी. इसके अलावा उन्होंने स्क्वायर-कट डायमंड ईयररिंग्स भी पहने, जिन्होंने उनके पूरे लुक को और रॉयल बना दिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही