Search

 
 
 

National News : सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई, अब 6% की जगह 15% लगेगा टैक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. इस बीच केंद्र सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है. वित्त मंत्रालय ने सोने पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दिया है.
 

Lagatar Desk :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. इस बीच केंद्र सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है. वित्त मंत्रालय ने सोने पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दिया है. 

 

नई दरें आज यानी 13 मई से लागू हो चुकी हैं. सरकार के इस फैसले के बाद विदेश से आने वाला सोना महंगा हो जाएगा और इसका असर भारत के ज्वेलरी कारोबारियों के साथ-साथ आम जनता पर पड़ेगा. 

 

 


दरअसल, जुलाई 2024 के बजट में सरकार ने सोने पर लगने वाली ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी थी. उस समय बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 5% और AIDC 5% से घटाकर 1% किया गया था. इससे सोना सस्ता हुआ और आयात तेजी से बढ़ा.


लेकिन अब सरकार ने फिर से ड्यूटी बढ़ाकर पुराने स्तर के करीब पहुंचा दिया है. बेसिक कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% और AIDC 1% से बढ़ाकर 5% कर दिया गया है. कुल मिलाकर अब सोने पर 15% इंपोर्ट टैक्स लगेगा.

 

सरकार का मानना है कि ज्यादा सोना आयात होने से विदेशी मुद्रा पर दबाव के साथ ट्रेड डेफिसिट भी बढ़ता है. इसलिए आयात कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है. इस फैसले के कारण भारत में सोना पहले से और महंगा हो जाएगा.  

 

शादी के सीजन में सोना महंगा होने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है. वहीं सर्राफा कारोबारियों को भी डर है कि कीमतें बढ़ने से सोने की मांग कम हो सकती है, जिससे उनकी बिक्री प्रभावित होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही