Search

 
 
 

Business News : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.  हालांकि, पिछले दो दिनों की तुलना में आज गिरावट कुछ कम है.
 

Lagatar Desk : भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.  हालांकि, पिछले दो दिनों की तुलना में आज गिरावट कुछ कम है.

 

सेंसेक्स 281.51 अंक टूटकर 74,277.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 73.65 अंक की गिरावट के साथ 23,305.90 पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी बैंक भी कमजोरी के साथ 242.10 अंक फिसलकर 53,313.10 के स्तर पर पहुंच गया है. 


हालांकि, निफ्टी मिडकैप में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। यह 67.15 अंक चढ़कर 59,771.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 

 

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 8 हरे निशान में हैं, जबकि 22 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.  एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.07% की तेजी दर्ज की गई है.  वहीं पावर ग्रिड कॉर्प के शेयरों में सबसे अधिक 2.53% की गिरावट देखने को मिली है.  

 

टॉप गेनर्स में एशियन पेंट्स (3.07%), अडानी पोर्ट्स (1.70%), टाटा स्टील (1.25%), भारती एयरटेल (0.65%) और कोटक महिंद्रा बैंक (0.57%) शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.67%), मारुति सुजुकी (0.77%), बजाज फिनसर्व (0.52%), टेक महिंद्रा (0.78%) और रिलायंस (0.82%) के शेयर शामिल हैं. 

 

इसके अलावा आईटीसी (0.60%), लार्सन एंड टुब्रो (0.14%) और भारती एयरटेल (0.08%) के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. दूसरी ओर इटरनल (0.71%), अल्ट्राटेक सीमेंट (0.58%), इंटरग्लोब एविएशन (0.40%), आईसीआईसीआई बैंक (0.40%), टीसीएस (0.41%), एचयूएल (0.03%), सन फार्मा (0.04%), एचडीएफसी बैंक (0.05%), एचसीएल टेक (0.20%) और ट्रेंट (0.08%) के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही