Search

 
 
 

Ranchi News : नामकुम लैंड स्कैम की जांच करेगी ACB, HC के आदेश के बाद आगे बढ़ी कार्रवाई

जिले के नामकुम अंचल क्षेत्र स्थित टुंडुल में करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) करेगी. झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एसीबी ने मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 

Ranchi :  जिले के नामकुम अंचल क्षेत्र स्थित टुंडुल में करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) करेगी. झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एसीबी ने मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

मामला जमीन के दस्तावेजों में कथित हेराफेरी, गलत तरीके से दाखिल-खारिज करने और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज गायब करने से जुड़ा है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि पीड़ित द्वारा जमीन से संबंधित अभिप्रमाणित दस्तावेजों की मांग किए जाने पर नामकुम अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी लगातार टालमटोल करते रहे.

 

हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए आशंका जताई कि बड़े घोटाले को छिपाने के लिए सरकारी रिकॉर्ड जानबूझकर गायब किए गए हैं. इसके बाद अदालत ने एसीबी को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया.

 

अदालत के आदेश के आलोक में एसीबी ने नामकुम की तत्कालीन सीओ श्वेता वर्मा और राजस्व कर्मचारी दीपक के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करने की अनुमति मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से मांगी है. अनुमति मिलते ही एसीबी औपचारिक जांच शुरू करेगी. 

 

सूत्रों के अनुसार, पीई के दौरान आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों की चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों के लेन-देन और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच की जा सकती है. मामले को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही