Search

 
 
 

Entertainment News : डर का होगा नेक्स्ट लेवल ,‘तुम्बाड 2’ में आलिया की एंट्री से बढ़ी हलचल

तुम्बाड 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सोहम शाह की इस स्टारर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर दी. इस अपडेट के बाद से फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.
 

Lagatar desk : तुम्बाड 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सोहम शाह की इस स्टारर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर दी. इस अपडेट के बाद से फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.

 


 क्या ‘तुम्बाड 2’ में नजर आएंगी आलिया भट्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है और 3 मई से शूटिंग भी शुरू कर दी है. हालांकि, उनका रोल कैमियो बताया जा रहा है -यानी स्क्रीन टाइम कम होगा, लेकिन किरदार काफी प्रभावशाली और अहम रहेगा.वहीं निर्माताओं को ऐसे चेहरे की तलाश थी जो कम समय में भी रहस्य और गहराई ला सके, और इसके लिए आलिया को एकदम उपयुक्त माना गया.

 

 भव्य सेट पर चल रही है शूटिंग

फिल्म की शूटिंग मुंबई के माढ़ द्वीप में बनाए गए बड़े सेट पर हो रही है. हाल ही में जारी किए गए पोस्टर और टीज़र में प्रलय का संकेत दिया गया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.


स्टारकास्ट को लेकर चर्चाएं तेज

इससे पहले खबरें थीं कि फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और नयनतारा जैसे बड़े नामों पर विचार किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी आएंगे नजर

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. निर्देशक आदेश प्रसाद इस बार कहानी को और गहराई से पौराणिक और रहस्यमयी तत्वों के साथ पेश करने वाले हैं, जिसमें “हस्तर देवता” की कथा को आगे बढ़ाया जाएगा.


रिलीज डेट भी आई सामने

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है. तुम्बाड 2, 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के पोस्टर के साथ दिया गया कैप्शन -पापों से भरा अतीत, भयावह भविष्य… भूख बढ़ती जा रही है, लालच की विरासत कायम है… प्रलय आएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही