Search

 
 
 

Entertainment News: 7 साल बाद बड़े पर्दे पर गोविंदा की धमाकेदार वापसी, नई फिल्मों का किया ऐलान

लंबे समय  के गैप के बाद बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी नई फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' की घोषणा की
 

Lagatar  Desk : लंबे समय  के गैप के बाद बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी नई फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' की घोषणा की.इन फिल्मों में गोविंदा अभिनय के साथ-साथ निर्माता की भी भूमिका निभाएंगे. खास बात यह है कि इन फिल्मों के जरिए नई एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है. 

 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर के उतार-चढ़ाव पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें नजरअंदाज किया गया और लोगों ने यह तक कह दिया कि अब वह फिल्मों में वापसी नहीं कर पाएंगे. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

 

गोविंदा ने कहा -मैं फिर से नई शुरुआत कर रहा हूं. भगवान से प्रार्थना है कि यह फिल्म वैसा जादू दिखाए, जैसा लोग सोच भी नहीं सकते. यह फिल्म खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी.

 

गोविंदा ने बताया क्यों खास है नंबर 14

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने अपने लकी नंबर 14 का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वह अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) में विश्वास रखते हैं और उनके जीवन में 14 का विशेष महत्व रहा है.उन्होंने कहा -मैं 14 साल की उम्र से ही न्यूमरोलॉजी पर भरोसा करता हूं. भगवान की कृपा से मैंने एक ही हफ्ते में 14 फिल्में साइन की थीं. इसके बाद 14 साल तक सुपरस्टारडम का दौर देखा. फिर 14वीं लोकसभा का सांसद बना और उसके बाद करीब 14 साल तक संघर्ष भी किया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही