Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News :लॉक अप 2' में गोविंदा की धमाकेदार एंट्री, बोलें- गोली लेकर आया हूं सीने…

Lagatar desk : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है.शो का जजमेंट डे एपिसोड 11 जुलाई को प्रसारित होगा, लेकिन उससे पहले जारी किए गए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.इस एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की खास एंट्री देखने को मिलेगी, जिसे मेकर्स ने शो का बड़ा सरप्राइज बताया है.

 

 

 

प्रोमो में गोविंदा की एंट्री होते ही उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हैरान रह जाती हैं.शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख उनका स्वागत करते हैं.इस दौरान गोविंदा मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ये लॉक अप तो सबको दिखाई दे रहा है, लेकिन मैं उस लॉक अप से आ रहा हूं जो दिखाई नहीं देता.

 

 

इसके बाद फराह खान उनसे पूछती हैं, तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली इस पर गोविंदा हंसते हुए जवाब देते हैं, मैं गोली लेकर आया हूं, क्योंकि ये मेरे सीने पर मारना चाह रही थीं।उनका यह जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं.

 

दरअसल, पिछले कुछ समय से सुनीता आहूजा ने कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में अपनी शादीशुदा जिंदगी, रिश्ते में आई परेशानियों और गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की थी.उन्होंने कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में गोविंदा को गोली लगने की घटना पर भी मजाकिया अंदाज में रोस्ट किया था.इसी संदर्भ को गोविंदा ने 'लॉक अप 2' में हल्के-फुल्के अंदाज में दोहराया.

 

अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि शो में गोविंदा और सुनीता के बीच क्या बातचीत होती है और क्या दोनों अपने रिश्ते से जुड़े विवादों पर खुलकर बात करते हैं.इसका जवाब 11 जुलाई को प्रसारित होने वाले जजमेंट डे एपिसोड में मिलेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही