- 12 हजार स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
Entertainment News : साउथ सुपरस्टार यश की स्टारर फिल्म टॉक्सिक इन दिनों लगातार चर्चा में है. जो 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, इसकी एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होगी.
मनोरंजन की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी
यश की 'टॉक्सिक' को मेकर्स बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को दुनियाभर में करीब 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, अंतिम स्क्रीन काउंट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
फिल्म को अलग-अलग क्षेत्रों में कई बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए रिलीज किया जाएगा. कर्नाटक में केवीएन प्रोडक्शंस, केरल में पैनोरमा फिल्म्स और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स फिल्म को रिलीज करेगी. वहीं, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में AA फ़िल्म्स वितरण की जिम्मेदारी संभालेगी.
यश के साथ नजर आएंगे कई बड़े सितारे
'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म में कई इंटरनेशनल कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देंगे.

