Search

 
 
 

Entertainment News :  MTV Splitsvilla X6 के विनर बने गुल्लू -कायरा, ट्रॉफी के साथ जीता 20 लाख रुपये

पॉपुलर रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला X6  को  इसका विनर मिल गया है. लंबे समय तक चले ड्रामा, टास्क, एलायंस और ट्विस्ट्स के बाद कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और कायरा अनु ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली
 

Lagatar desk : पॉपुलर रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला X6  को  इसका विनर मिल गया है. लंबे समय तक चले ड्रामा, टास्क, एलायंस और ट्विस्ट्स के बाद कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और कायरा अनु ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. ग्रैंड फिनाले में इस जोड़ी ने योगेश रावत और रुरु ठाकुर को हराकर जीत हासिल की.

 

ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख रुपये

गुल्लू और कायरा,अनु ने ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम की. जानकारी के मुताबिक, सेमीफाइनल में किसी भी कंटेस्टेंट ने 5 लाख रुपये वाला ब्रीफकेस नहीं चुना, जिसकी वजह से पूरी रकम विनर जोड़ी को मिली.

 

इस सीजन के सेमीफाइनल में चार जोड़ियां पहुंची थीं

गुल्लू और कायरा, योगेश रावत और रुरु ठाकुर ,सोराब बेदी और निहारिका तिवारी ,टेन और सौंदर्या शेट्टीकई मुश्किल टास्क और वोटिंग बैटल के बाद गुल्लू-कायरा,और योगेश-रुरु ने फाइनल में जगह बनाई, जहां गुल्लू और कैरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया.

 

जीत के बाद क्या बोले गुल्लू

शो जीतने के बाद कुशल तंवर यानी गुल्लू ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा,मुझे सपोर्ट करने वाले हर इंसान का धन्यवाद. यह जीत मेरे लिए बेहद खास है. मुझे लगता है कि हम इस सीजन के सबसे डिजर्विंग कंटेस्टेंट थे. गेम, कनेक्शन और एलायंस हर मामले में हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया.उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में दर्शक उन्हें ज्यादा पसंद नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे वे फैन फेवरेट बन गए.

 

कायरा अनु ने जाहिर की खुशी

कायरा अनु ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती. अब भी यकीन नहीं हो रहा कि हमने यह शो जीत लिया है. यह सफर बेहद खूबसूरत और इमोशनल रहा.उन्होंने आगे कहा कि गुल्लू के साथ यह ट्रॉफी जीतना किसी सपने के सच होने जैसा है.

 

रोडीज के बाद स्प्लिट्सविला भी जीता

 

गुल्लू अब उन चुनिंदा कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं जिन्होंने MTV रोडीज़ डबल क्रॉस और MTV स्प्लिट्सविला X6 दोनों शो जीते हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें अब रियलिटी शो का नया किंग बता रहे हैं.

 

 

 


 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही