Search

 
 
 

Power Cut Alert :  रांची के कई इलाकों में आज 2 से 4 घंटे रहेगी बिजली गुल

राजधानी रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की ओर से सबस्टेशन में तकनीकी कार्य और बिजली तारों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई की जा रही है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की ओर से सबस्टेशन में तकनीकी कार्य और बिजली तारों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई की जा रही है.

 

इसकी वजह से अलग-अलग इलाकों में 2 से 4 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी. बिजली विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और असुविधा से बचने की अपील की है.

 

बिजली विभाग के अनुसार, हरमू सबस्टेशन के 11 केवी न्यू हरमू फीडर में वीसीबी बदलने और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

इस दौरान टुंगरी टोली, बाली बगीचा, संत फ्रांसिस स्कूल क्षेत्र, वसुंधरा, पटेल चौक, सोहराय भवन, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, बसंत बिहार और पूरण विहार समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

 

वहीं 33 केवी कुसई सबस्टेशन भी सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा. यहां रेलवे क्रॉसिंग के पास नामकुम से एयरपोर्ट ग्रिड को जोड़ने का कार्य किया जाएगा. इसके कारण घाघरा, कुसई, डोरंडा, अनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही