Search

 
 
 

Entertainment News : लॉक अप 2 में शिल्पा -सुनीता के बीच तीखी बहस, बोलीं- 50 अफेयर भी हो तो…

रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा शिंदे की एंट्री के साथ ही शो का माहौल गर्म हो गया है. घर में आते ही उनकी सुनीता आहूजा से तीखी बहस हो गई,
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा शिंदे की एंट्री के साथ ही शो का माहौल गर्म हो गया है. घर में आते ही उनकी सुनीता आहूजा से तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, बहस के दौरान सुनीता के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

 

 


शिल्पा शिंदे ने उठाए सुनीता के बयानों पर सवाल

शो में एंट्री के बाद शिल्पा शिंदे ने सुनीता आहूजा के बातचीत के अंदाज और उनके सार्वजनिक बयानों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि दर्शक उनकी बातों को बेबाकी नहीं, बल्कि गलत तरीके से देख रहे हैं.शिल्पा ने यह भी कहा कि गोविंदा की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके प्रशंसक नहीं चाहते कि राष्ट्रीय मंच पर परिवार से जुड़ी निजी बातें इस तरह सामने आएं.

 

सुनीता ने दिया करारा जवाब

शिल्पा की टिप्पणी पर सुनीता आहूजा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बाहर बैठकर राय बनाने वाले लोग पहले खुद को उनकी जगह रखकर देखें. उनका कहना था कि परिस्थितियों को समझे बिना किसी के व्यवहार पर टिप्पणी करना आसान होता है.

 

पति को लेकर दिया भावुक बयान

बहस के बाद सुनीता ने सह-प्रतियोगी से बातचीत के दौरान अपने पति का बचाव करते हुए कहा कि किसी को भी उनके वैवाहिक जीवन पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि चाहे उनके पति के 50 अफेयर भी क्यों न हों, इससे किसी और को कोई मतलब नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पति से हमेशा प्यार करेंगी और उनका साथ नहीं छोड़ेंगी.

 

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

सुनीता आहूजा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने उनके पति के प्रति समर्पण की सराहना की, जबकि कई लोगों ने उनकी बातों की आलोचना की.

 

कुछ यूजर्स का कहना है कि जब कोई सार्वजनिक मंच पर अपने निजी जीवन की बातें साझा करता है, तो उस पर प्रतिक्रियाएं आना स्वाभाविक है. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि गोविंदा का नाम शो में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही