Search

 
 
 

Entertainment News : हनी सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, बोलें - मैं पूरी तरह गंजा हो चुका हूं

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में  एक चौकाने वाला खुलासा किया है. एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह गंजे हो चुके हैं और विग पहनते हैं
 

Lagatar Desk : सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में  एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह गंजे हो चुके हैं और विग पहनते हैं. हनी सिंह ने कहा कि बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों और लंबे समय तक चले इलाज के कारण उनके सारे बाल झड़ गए.

 

 

दवाइयों की वजह से झड़ गए सारे बाल

‘एबीटॉक्स’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान 43 वर्षीय हनी सिंह ने कहा -मैं सात साल तक भारी दवाइयों पर था. इसकी वजह से मेरा वजन 105 किलो हो गया और मेरे सारे बाल झड़ गए. ये नकली बाल हैं. मैं पूरी तरह गंजा हूं. यह एक विग है.उन्होंने बताया कि मानसिक बीमारी और नशे की लत से बाहर निकलने का सफर बेहद कठिन रहा.

 

मुझे लगता था कि मैं मर चुका हूं

हनी सिंह ने अपनी मानसिक स्थिति को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लगता था कि वह मर चुके हैं.2018 और 2019 में मुझे यकीन था कि मैं मर चुका हूं. मुझे लगता था कि मैं स्वर्ग और नर्क के बीच कहीं फंसा हुआ हूं. मेरी मां खाना देती थीं तो लगता था कि यह मेरा आखिरी खाना है.उन्होंने बताया कि लंबे समय तक एक ही दवा लेने के बावजूद हालत में सुधार नहीं हो रहा था. बाद में डॉक्टर बदलने और दवाइयों में बदलाव के बाद उनकी स्थिति बेहतर हुई.

 

शाहरुख खान के टूर के दौरान बिगड़ी थी हालत

हनी सिंह ने बताया कि अमेरिका टूर के दौरान पहली बार उन्हें घबराहट और डर महसूस हुआ. वह शाहरुख खान के साथ एक शो कर रहे थे, तभी उन्हें लगा कि वह स्टेज पर ही मर जाएंगे.मैं बेहद डरा हुआ था. मुझे लग रहा था कि मैं स्टेज पर मर जाऊंगा. मैंने अपना आधा सिर मुंडवा लिया ताकि शो टाल सकूं, लेकिन लोगों को मेरी परेशानी समझ नहीं आ रही थी.

7 साल तक घर में बंद रहा

सिंगर ने बताया कि मानसिक बीमारी के कारण उन्होंने खुद को कई सालों तक दुनिया से अलग कर लिया था.मैं नहीं चाहता था कि मेरे फैंस मुझे उस हालत में देखें. करीब 7 साल तक मैं घर के अंदर ही रहा. किसी से बात नहीं करता था, फोन नहीं उठाता था, टीवी और इंटरनेट तक बंद कर दिया था.उन्होंने यह भी बताया कि डर और बुरे ख्यालों की वजह से वह नहाते समय भी बाथरूम का दरवाजा खुला रखते थे.

 

अब कर चुके हैं दमदार वापसी

कभी ‘ब्राउन रंग’, अंग्रेजी बीट’, ‘ब्लू आइज’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे हिट गानों से म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने वाले हनी सिंह अब फिर से शानदार वापसी कर चुके हैं.हाल के वर्षों में उनके ‘मखना’, ‘मिलेनियर’ जैसे गाने और हनी 3.0 और ग्लोरी जैसे एल्बम्स को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही