Search

 
 
 

Entertainment News  : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने मचाया धमाल,डोनाल्ड ट्रंप बने आर्टिस्ट ने जमकर किया आलिया कोे रोस्ट

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ टेलीकास्ट होते ही सुर्खियों में बने हुए है.जिसके पहले एपीसोड़ में आल्फा की टीम नजर आई.शो में डोनाल्ड ट्रंप बने एक आर्टिस्ट ने पूसी महफिल लूट ली.जिसने आलिया को जमकर जमकर रोस्ट किया.
 

Lagatar Desk  : स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ टेलीकास्ट होते ही सूर्खीयो में बने हुए है.जिसके पहले एपीसोड़ में आल्फा की टीम नजर आई.शो में डोनाल्ड ट्रंप बने एक आर्टिस्ट ने पूसी महफिल लूट ली.जिसने आलिया को जमकर जमकर रोस्ट किया.

 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड की शुरुआत में ही आलिया भट्ट का खूब मजाक बनाया. समय के अलावा एक प्रतियोगी ने भी आलिया को रोस्ट किया, यह प्रतियोगी शो में डोनाल्ड ट्रंप बनकर आया था. इस शख्स की मिमिक्री ने सबका दिल जीत लिया था. जानिए, डोनाल्ड ट्रंप बने प्रतियोगी ने आलिया को क्या कहा.

 

 


मिमिक्री ने सबका दिल जीत


ट्रंप बने प्रतियोगी ने इंटरनेशनल मुद्दों पर मजाकिया ढंग से कटाक्ष किया. यह देखकर सब उनकी तारीफ कर रहे थे. आलिया ने भी कुछ बोलने की कोशिश की लेकिन वह सकपका गईं. इस पर प्रतियोगी ने कहा -कोई इनको स्क्रिप्ट दो. यह बात जैसे ही ट्रंप बने प्रतियोगी ने कही आलिया और बाकी जजेज की हंसी छूट गई. 

 

यूजर्स ने भी आलिया भट्ट की रोस्टिंग को एंज्वॉय किया


समय रैना के शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट की रोस्टिंग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब मजा आया. एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा-आलिया आपके इसके लिए तैयार नहीं थीं.एक अन्य ने लिखा-आलिया नर्वस थीं, लेकिन आपके अच्छा परफॉर्म किया.’ फैंस आलिया की तारीफ करते नजर आए.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही