Search

 
 
 

Entertainment News : जैकी श्रॉफ की फिल्म ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रफतार धीमी,‘दृश्यम 3’व ‘करुप्पु’ का जलवा बरकार

एक्टर जैकी श्रॉफ की सटारर फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.यह एक सुपरहीरो फिल्म है जो खासतौर पर बच्चों के लिए बनाई गई है
 

Lagatar Desk : एक्टर जैकी श्रॉफ की सटारर फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.यह एक सुपरहीरो फिल्म है जो खासतौर पर बच्चों के लिए बनाई गई है.वहीं इस फिल्म की पहले दिन की रफतार थोड़ी धीमी नजर आ रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया हैं. 

 

जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ के अलावा बॉक्स ऑफिस पर पहले से साउथ फिल्म ‘दृश्यम 3’, ‘करुप्पु’ के अलावा हिंदी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ मौजूद थीं. जानिए, शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है. 

 

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का टीज़र: जैकी श्रॉफ की फिल्म में दादाजी को मिलती  हैं महाशक्तियां - इंडिया टुडे

 


‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने ओपनिंग डे कलेक्शन

पहले दिन जैकी श्रॉफ की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25 लाख रुपये की कमाए किया है. इस फिल्म को दर्शक नहीं मिल सके हैं. शायद वीकएंड पर बच्चों को लेकर पैरेंट्स यह फिल्म देखने पहुंचे. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमाए हैं. 

 

 
‘चांद मेरा दिल’ की आठवें दिन की कमाई 

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने अपने आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की है. मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के कारण, पहले सप्ताह में फिल्म की कुल कमाई 20 करोड़ रुपये से थोड़ी कम रही है. चांद मेरा दिल’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 20.75 करोड़ रुपये हो चुका है. लक्ष्य और अनन्या पांडे की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शक कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं.

 

चांद मेरा दिल का टाइटल ट्रैक रिलीज़! लक्ष्य और अनन्या पांडे ने कोमल तीव्रता  और दिल को छू लेने वाली कहानी का बेहतरीन मेल दिखाया - देखें ...


‘पति पत्नी और वो दो’ का कलेक्शन घटा 

बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 15 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने 15वें दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 43.20 करोड़ रुपये हो चुका है. इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान, रकुल प्रीत भी हैं. 

 

पति पत्नी और वो 2 में कार्तिक आर्यन की जगह आयुष्मान खुराना, सारा अली खान,  वामिका गब्बी शामिल - इंडिया टुडे

‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ ने दिखाया दमखम 

मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ को आज सिनेमाघरोंमें रिलीज हुए नौ दिन हो चुके है. ‘दृश्यम 3 ने 9वें 4.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि इस फिल्म ने आठवें दिन 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और इसका अब तक का कुल कलेक्शन 86.25 करोड़ रुपये हो चुका है.इस साउथ फिल्म में लीड रोल में मोहनलाल हैं, इसकी कहानी सस्पेंस थ्रिलर से भरी है. इसी फ्रैंचाइज फिल्म पर अजय देवगन की ‘दृश्यम’ भी बनी है. 

 

Drishyam 3 Review: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' से बजी अजय देवगन के लिए खतरे की  घंटी, पढ़ें फिल्म रिव्यू | Drishyam 3 Review Mohanlal Drishyam 3 rings  alarm bells for Ajay Devgn


वहीं साउथ फिल्म ‘करुप्पु’  अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. सूर्या और तृषा स्टारर साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ का कलेक्शन शुक्रवार यानी रिलीज के 15वें दिन 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. जबकि 14वें दिन फिल्म ने 4.95 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 171.40 करोड़ रुपये हो चुका है.

 

बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' का तांडव, 8 दिनों में रचा इतिहास, फिल्म ने  वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में मार दी एंट्री - News18 हिंदी

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही