Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर जन नायकन का जलवा, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

थलपति विजय की स्टारर फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
 

Lagatar Desk : थलपति विजय की स्टारर फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

 https://lagatar.in/exclusive-in-jpsc-scam-mushtaq-and-umesh-used-to-scout-for-candidates-for-abhay-tiwari-hand-over-money-to-tiwaris-brother-in-law-saurabh

 

फिल्म ने अब भारत में अपनी ओपनिंग डे पर 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'जन नायकन' ने 23 जुलाई शाम 8 बजे तक भारत में 11,233 शो के जरिए कुल 25.99 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 30.67 करोड़ रुपये रहा है. फिल्म ने तमिल वर्शन में 23.40 करोड़ रुपये कमाए हैं. जबकि तेलुगु वर्शन ने 1.38 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं, हिंदी वर्शन ने अब तक 1.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

 

'जन नायकन' के साथ विजय सिनेमा से विदा ले रहे हैं, इसलिए लोगों को इससे बहुत उम्मीदें हैं, खासकर तमिलनाडु में, जहां फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि, दूसरे राज्यों में इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या 'जन नायकन' 'लियो' की कुल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी और बॉक्स ऑफिस पर विजय को शानदार विदाई दिला पाएगी?

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही