Search

 
 
 

Entertainment News : पेड्डी की सफलता के बीच जान्हवी कपूर की चैट वायरल

'पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.जान्हवी कपूर और राम चरण स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में दुनियाभर में 233 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है
 

Lagatar desk : 'पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.जान्हवी कपूर और राम चरण स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में दुनियाभर में 233 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. हालांकि फिल्म की सफलता के बीच जान्हवी कपूर एक नए विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं.

 

वायरल चैट स्क्रीनशॉट्स ने खड़ा किया नया विवाद

सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर के कथित इंस्टाग्राम चैट स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये बातचीत अक्टूबर 2025 की है, जिसमें एक्ट्रेस ने फिल्म में अपने किरदार और उसे फिल्माए जाने के तरीके को लेकर चिंता जाहिर की थी. हालांकि इन चैट्स की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

कैमरा एंगल्स को लेकर जताई थी नाराजगी

वायरल स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, जान्हवी कपूर ने  चैट में उन्होंने कहा कुछ दृश्यों में कैमरे का फोकस उनके अभिनय के बजाय उनके लुक्स और क्लीवेज पर रखा जाता है. चैट में यह भी दावा किया गया है कि राम चरण ने उनका समर्थन करते हुए निर्देशक से ऐसे शॉट्स न लेने की बात कही थी. एक्ट्रेस ने कथित तौर पर राम चरण को बहुत स्वीट और इंडस्ट्री के सबसे अच्छे लोगों में से एक बताया.

 


परिवार और सेट के माहौल पर भी की थी टिप्पणी

स्क्रीनशॉट्स में यह भी दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने सेट पर परिवार के किसी सदस्य की मौजूदगी के महत्व का जिक्र किया था. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि कुछ अभिनेत्रियों के साथ उनकी माताएं सेट पर रहती हैं, जिससे उन्हें काफी सहारा मिलता है. वहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि यदि उनके पिता सेट पर पहुंच जाएं तो शायद शूटिंग ही बंद हो जाए.


अभी तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

गौरतलब है कि वायरल हो रहे इन स्क्रीनशॉट्स की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है. न तो जान्हवी कपूर और न ही उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. ऐसे में इन दावों को फिलहाल केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट जानकारी के तौर पर ही देखा जा रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही