Search

 
 
 

Entertainment News : सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी,बेटी को दिया जन्म

नागिन 3' फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर किलकारी गूंजी है. सुरभि ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं.
 

Lagatar  Desk : नागिन 3' फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर किलकारी गूंजी है. सुरभि ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है.  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं.

 

 

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने रविवार, 14 जून को इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट में यह खुशी की खबर शेयर की और लिखा -हमारी बेटी आ गई है. हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा हुआ है.

 

पोस्ट में लिखा है कि कपल ने 13 जून को बेबी गर्ल का स्वागत किया है. इस खबर पर फैंस, दोस्तों और साथी सेलेब्रिटीज ने खूब प्यार बरसाया और कमेंट सेक्शन को बधाई संदेशों से भर दिया.एक्ट्रेस हिना खान ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, 'माशाअल्लाह.' आशा नेगी ने बेबी गर्ल पर प्यार लुटाया है. अन्य फैंस ने कमेंट सेक्शन को लाल दिल से भर दिया है.

 

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी द्वारा फैन्स के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने के कुछ महीनों बाद ही उनके घर बेटी का जन्म हुआ. उस समय, एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो रहा है.' बेटी के जन्म से इस कपल को बहुत खुशी मिली है और वे मिलकर जिंदगी के इस रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं.

 

प्रोफेशनल तौर पर, सुरभि को मशहूर टीवी शो 'कुबूल है' में जोया फारूकी के किरदार के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. बाद में वह 'कोई लौट के आया है' और 'नागिन 3' जैसे शो में नजर आईं और टेलीविज़न की सबसे फेमस टीवी एक्ट्रेस में से एक बन गईं. 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही