Search

 
 
 

अमेरिका-ईरान  डील फाइनल होने की खबर से सेंसेक्स 1293 अंक उछला, निवेशकों ने कमाये 8 लाख करोड़

खरीदारी के परवान चढ़ते ही ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ के पार चला गया.  मार्केट खुलते ही निवेशकों की कमाई 8 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गयी .डील की खबर से दुनिया भर के बाजारों में रौनक आ गयी,
 

Mumbai :  अमेरिका-ईरान के बीच डील फाइनल होने की खबर से आज भारतीय शेयर बाजार बमबम हो गया. सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 1,293 अंक उछलकर 76,821 के पार चला गया. निफ्टी (Nifty) की बात करें तो वह 24,000 के स्तर को पार कर गया.

 

खरीदारी के परवान चढ़ते ही ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ के पार चला गया.  मार्केट खुलते ही निवेशकों की कमाई 8 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गयी डील की खबर से दुनिया भर के बाजारों में रौनक आ गयी,

 

दुनिया के बाजार मे कच्चा तेल  तेजी से नीचे फिसला. ब्रेंट क्रूड चार फीसदी टूटकर प्रति बैरल 83.80 Dollar और अमेरिकी क्रूड 4.7 फीसदी नीचे गिरकर 80.90 Dollar पर आ गया. 

 

बता दें कि एक कारोबारी दिन पहले12 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,61,45,088.728 करोड़ रुपये था आज  15 जून को मार्केट खुलते ही यह ₹4,69,55,043.96 करोड़ पर पहुंच गया.  निवेशकों की पूंजी 8,09,955.232 करोड़ बढ़ गयी.

 

सेक्टरवाइज फार्मा को छोड़ फिलहाल सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं, सबसे अधिक रौनक रियल्टी सेक्टर में है जिसका निफ्टी इंडेक्स ढाई फीसदी से अधिक मजबूती पर चल रहा है, पीएसयू बैंक का निफ्टी इंडेक्स भी 2 फीसदी से अधिक बढ़त है.

 

निफ्टी ऑटो में करीब 2 फीसदी और एफएमसीजी, आईटी और मेटल के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% की बढ़त दिख रही है. बीएसई पर फिलहाल 3013 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है इसमें 2386 शेयर मजबूत दिख रहे हैं, लेकिन 432 में गिरावट दिख रही है, 195 में कोई बदलाव नहीं नजर आ रहा है. 89 शेयर एक साल के हाई और 22 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गये हैं.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही