Search

 
 
 

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार की हर की पौड़ी में हज़ारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

सोमवती अमावस्या पर हरियाणा के ब्रह्मसरोवर में भी  बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में  सेठानी घाट पर नर्मदा नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई,. उज्जैन राम घाट(क्षिप्रा नदी) और सोमकुंड में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. प्रयागराज,पटना आदि शहरों में भी लोगों ने गंगा स्नान किया
 

Haridwar :  सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर आज देश भर में श्रद्धालुओं ने नदियों में आस्था की डुबकी लगाई. पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने  हरिद्वार के हर की पौड़ी पर हज़ारों श्रद्धालु उमड़े. भक्तों ने सुबह से ही गंगा नदी में डुबकी लगाना शुरू कर दिया.

 

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया. सोमवती अमावस्या पर नदियों में स्नान और पितृ तर्पण करने से पितरों को मोक्ष और शांति मिलती है. 

 

बता दें कि धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार ज्येष्ठ माह में सोमवती अमावस्या का यह संयोग लगभग 300 वर्षों के बाद बना है.  उत्तराखंड प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन और सेक्टर में बांटकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. 

 

सोमवती अमावस्या पर हरियाणा के ब्रह्मसरोवर में भी  बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में  सेठानी घाट पर नर्मदा नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा उज्जैन राम घाट(क्षिप्रा नदी) और सोमकुंड में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. प्रयागराज,पटना आदि शहरों में भी लोगों ने गंगा स्नान किया  

 


 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही