Search

 
 
 

Entertainment News : ज्योति सिंह के पोस्ट ने मचाई हलचल, लिखा- औरत की हाय तुम्हें बर्बाद कर देगी

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है
 

Lagatar desk : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है.10 करोड़ रुपये की एलिमनी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ज्योति सिंह के हालिया पोस्ट्स ने इस मामले को और सुर्खियों में ला दिया है.

 

jyoti singh

 

10 करोड़ एलिमनी की खबरों पर बढ़ी चर्चा

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि ज्योति सिंह ने तलाक के बदले पवन सिंह से 10 करोड़ रुपये की मांग की है. हालांकि, एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में ज्योति ने इन दावों पर अपनी सफाई दी और कई बातों को अफवाह बताया. इसके बावजूद दोनों के रिश्तों में आई तल्खी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.

 

इंस्टाग्राम पोस्ट्स ने खींचा लोगों का ध्यान

हाल ही में ज्योति  ने अपने इंस्टाग्राम पर दो इमोसनल और तीखे पोस्ट शेयर किए, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा-जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बद्दुआ दे, उसके दिल की तकलीफ ही किसी की बर्बादी के लिए काफी होती है.

 

इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा -मौत से भी ज्यादा दर्दनाक होती है एक स्त्री की आह.हालांकि इन पोस्ट्स में किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन मौजूदा विवाद को देखते हुए लोग इसे पवन सिंह पर निशाना मान रहे हैं.

 

कोर्ट तक पहुंच चुका है मामला

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच विवाद अब कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बन चुका है. जानकारी के मुताबिक, पवन सिंह कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर चुके हैं और वन टाइम सेटलमेंट के जरिए मामले को खत्म करना चाहते हैं.

वहीं दूसरी ओर, ज्योति सिंह पहले कई बार यह कह चुकी हैं कि वह इस रिश्ते को बचाना चाहती हैं और तलाक नहीं चाहतीं. लेकिन हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स से यह साफ नजर आ रहा है कि रिश्तों में कड़वाहट काफी बढ़ चुकी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही