Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment  News : गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आई कंगना रनौत ,फैंस कन्फ्यूज

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी वायरल तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी वायरल तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं. इसके बाद से ही फैंस के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या कंगना ने चुपचाप शादी कर ली है.

 

 

वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वायरल वीडियो में कंगना रनौत एक घर से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें घेरे हुए नजर आती है. कंगना ने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहन रखा था और उनका पूरा लुक एक शादीशुदा महिला जैसा दिखाई दे रहा था.वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए.

 

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

कई यूजर्स ने हैरानी जताते हुए पूछा -क्या कंगना की शादी हो गई, उन्होंने कब और किससे शादी की वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह उनका किसी फिल्म के लिए लुक हो सकता है.

 

 

क्या किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं कंगना

कुछ फैंस का दावा है कि कंगना का यह अंदाज उनकी आने वाली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ या फिर ‘क्वीन 2’ के लिए हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना इन दिनों मुंबई में अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं.बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग पूरी की है, जिसके बाद उन्होंने ‘क्वीन 2’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

 

शादी की खबरों पर नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

अब तक कंगना रनौत या उनकी टीम की तरफ से शादी की अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि वायरल वीडियो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है या किसी फिल्म के सेट का हिस्सा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही