Search

 
 
 

Entertainment News : कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का एलान, इस दिन होगी रिलीज

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
 
  • कंगना रनौत vs दिलजीत दोसांझ ,बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी भिड़ंत

Lagatar desk : एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा से होने जा रही है.

 

 

हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर के साथ कहानी की भी झलक दिखाई.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा -यह आम लोगों की असाधारण बहादुरी की कहानी है, जब इंसानियत डर से बड़ी साबित हुई और जिम्मेदारी ही बलिदान बन गई.

 

2008 मुंबई हमलों से प्रेरित है कहानी

भारत भाग्य विधाता’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है. इसकी कहानी 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों द्वारा दिखाई गई बहादुरी पर आधारित है.फिल्म में उन नर्सों, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड और अन्य स्टाफ की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने मुश्किल हालात में करीब 400 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

 

फिल्म के पोस्टर पर मुंबई पर हमला और मुंबई के अस्पताल हाई अलर्ट पर जैसी हेडलाइंस नजर आती हैं, जो इसकी गंभीर और भावनात्मक पृष्ठभूमि को दर्शाती हैं.

 

दमदार स्टारकास्ट और बड़े बैनर का साथ

फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया है.कंगना रनौत के अलावा फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.वहीं मैं वापस आऊंगा का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है, जिसमें वेदांग रैना और शरवरी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही