Search

 
 
 

Entertainment News : Tanu Weds Manu 3 पर आया बड़ा अपडेट , जल्द शुरू होगी शूटिंग

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ भले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हो, लेकिन इस बीच उनकी सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी ‘तनु वेड्स मनु’ को लेकर एक अपडेट सामने आई है
 

Lagatar Desk : कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ भले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हो, लेकिन इस बीच उनकी सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी ‘तनु वेड्स मनु’ को लेकर एक अपडेट सामने आई है.लंबे समय से तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है कि ‘तनु वेड्स मनु 3’ पर आखिरकार काम शुरू होने जा रहा है.

 

साल 2011 में रिलीज हुई ‘तनु वेड्स मनु’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी. इसके बाद 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने भी रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया. अब करीब 11 साल बाद कंगना रनौत और आर. माधवन एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट में साथ नजर आने वाले हैं.

 

‘तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर’ के नाम से होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का तीसरा भाग ‘तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर’ नाम से बनाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को इरोज यूनिवर्स के बैनर तले इरोज इनोवेशन की आगामी फिल्मों की सूची में शामिल किया गया है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक शूटिंग शेड्यूल और रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

 

2026 में शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग वर्ष 2026 में शुरू की जा सकती है. इस खबर के सामने आने के बाद फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.


पुराने सितारों की वापसी की उम्मीद

कंगना रनौत और आर. माधवन के अलावा दर्शक फिल्म में फ्रेंचाइजी के पुराने कलाकारों की वापसी की भी उम्मीद कर रहे हैं. दीपक डोबरियाल, जिमी शेरगिल, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने पिछली फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई थीं. हालांकि, अब तक स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही