Search

 
 
 

Entertainment News : नेहा कक्कड़  ने मनाया 38वां जन्मदिन, पति संग शेयर कीं खास तस्वीरें

सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है. उनके इस खास मौके पर उनके फैंस और कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं दीं
 

Lagatar desk : सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है. उनके इस खास मौके पर उनके फैंस और कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं दीं. नेहा ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

 

नेहा कक्कड़ ने मनाया 38वां जन्मदिन, 7 साल छोटे पति रोहनप्रीत संग शेयर की रोमांटिक फोटो, देखें इनसाइड बर्थडे तस्वीरें

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

नेहा कक्कड़ द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह अपने परिवार और पति रोहनप्रीत सिंह के साथ जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आ रही हैं. एक वीडियो में रोहनप्रीत उन्हें सेलिब्रेट करते हुए रिकॉर्डिंग करते दिखे.

 

तस्वीरों में नेहा अपने परिवार के साथ पोज देती दिखीं, वहीं बर्थडे केक की झलक ने भी फैंस का ध्यान खींचा. नेहा ने पोस्ट के कैप्शन में हेपी बर्थडे टू मी लिखते हुए कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए. उनकी पोस्ट पर एक्ट्रेस धनश्री वर्मा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी.

 

रोहनप्रीत सिंह से नेहा कक्कड़ की निजी जिंदगी

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. दोनों ने साल 2020 में शादी की थी. रोहनप्रीत उम्र में नेहा से लगभग 7 साल छोटे हैं.नेहा का नाम इससे पहले एक्टर हिमांश कोहली के साथ भी जुड़ा था, हालांकि दोनों का रिश्ता ब्रेकअप पर खत्म हो गया था. हाल ही में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं, लेकिन कपल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

 

संघर्ष से सफलता तक नेहा कक्कड़ का सफर

नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था. उनका बचपन आर्थिक तंगी में बीता और परिवार एक छोटे किराए के घर में रहता था. संगीत के माहौल में पली-बढ़ीं नेहा ने मात्र चार साल की उम्र से ही जागरण और धार्मिक कार्यक्रमों में गाना शुरू कर दिया था.उनके परिवार में उनकी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ भी संगीत जगत से जुड़े हैं.

 

बॉलीवुड में बनाया खास मुकाम

नेहा कक्कड़ के करियर को फिल्म ‘कॉकटेल’ के गाने सेकंड हैंड जवानी ने बड़ी पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गानों से बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाई, जिनमें लंदन ठुमकदा, सनी सनी, काला चश्मा, दिलबर और आंख मारे जैसे गाने शामिल हैं.


नेहा कक्कड़ ने टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में भी जज के तौर पर काम किया, जहां कभी वह खुद एक कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा ले चुकी थीं. उन्होंने कई सीजन में नए गायकों को मार्गदर्शन भी दिया और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही