Search

 
 
 

Entertainment  News : टॉक्सिक' के टीजर में दिखा सिर्फ यश का जलवा, इस दिन होगी रिलीज

यश की स्टारर फिल्म टॉक्सिक' रिलीज को तैयार है. जो 26 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया टीजर रिलीज किया है.जिसमें कियारा आडवाणी और नयनतारा के लुक्स ने फैंस को हैरान कर दिया है.
 

Lagatar Desk : यश की स्टारर फिल्म टॉक्सिक' रिलीज को तैयार है. जो 26 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया टीजर रिलीज किया है.जिसमें कियारा आडवाणी और नयनतारा के लुक्स ने फैंस को हैरान कर दिया है.

 

 

टॉक्सिक' के टीजर में फिर छाए यश

शेयर किए टीजर में एक्ट्रेसेस का जलवा देखने को मिली. जिसमे कियारा आडवाणी,नयनतारा, हुमा कुरैशी ,तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत बेहद स्टाइलिश  में नजर आई .जहां कियारा बाथटब में और नयनतारा एक्शन में नज़र आती हैं, वहीं हुमा, तारा और रुक्मिणी भी अपने-अपने खास अंदाज़ में दिखती हैं.

टीज़र का फोकस पूरी तरह से मुख्य एक्टर यश पर ही है.जहां बाकी एक्ट्रेसेस को सिर्फ कुछ पलों (ग्लिम्प्स) के लिए ही स्क्रीन पर जगह मिली है, वहीं टीज़र में यश का खूंखार और स्वैग से भरा अंदाज़ ही छाया हुआ है.

 

 


मेकर्स ने फैंस को किया हैरान


1 मिनट 44 सेकंड के टीजर में यश और कियारा आडवाणी के साथ-साथ यश और तारा सुतारिया के बीच कुछ बेहद बोल्ड और इंटीमेट सीन्स देखने को मिला.वहीं मेकर्स ने अभी तक किसी भी एक्ट्रेस के किरदार या कहानी का खुलासा नहीं किया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही