Search

 
 
 

Entertainmet News : सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 का दमदार टीजर आउट, इस दिन होगी रिलीज

सनी देओल और आमिर खान की स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज को तैयार है.जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
 

Lagatar desk : सनी देओल और आमिर खान की स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज को तैयार है.जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है.जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और सनी देओल के बेटे करण हैं.टीजर बेहद दमदार, इंटेंस है.

 

 

 

'बंटवारा 1947' का दमदार टीजर

टीजर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें बताया जाता है कि हिंदुस्तान को बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की आजादी से गुलामी तो मिली, लेकिन मुल्क का बंटवारा हो गया. मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी. फिर टीजर में दिखाया जाता है कि विभाजन के वक्त किस कदर मार-काट मच गई थी. दंगे-फसाद हुए और लोग एक-दूसरे को गाजर-मूली की तरह काटते नजर आए.

 

सनी देओल और अभिमन्यु की टक्कर


फिर होती है सनी देओल की एंट्री और उनके साथ ही फिल्म के बाकी किरदारों को भी दिखाया जाता है. शबाना आजमी से लेकर प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल. फिर आता है वो सीन जब सनी देओल का किरदार यानी देओल सिकंदर मिर्जा, अभिमन्यु सिंह के किरदार याकुब खान से टकराता है.

 

 अभिमन्यु पूछते हैं- पंगा लेना है तो सनी देओल बोलते हैं- इरादा तो नहीं है, पर ऐतराज भी नहीं है.'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने एक ऐसे नायक का किरदार निभाया है, जिसने नफरत और डर के दौर में हिम्मत और हौसले को चुना और नई कहानी लिखी थी.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही