Search

 
 
 

Entertainment  News : '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर प्रणित मोरे ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर मांगी माफी

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने चर्चित '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों से माफी मांगी.
 

Lagatar Desk : स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने चर्चित '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों से माफी मांगी.

 

शेयर किए वीडियो में प्रणित मोरे ने कहा, मुझे यह बात काफी पहले कहनी थी, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था. आप सभी ने मेरा वह क्राउड वर्क वीडियो देखा होगा, जिसकी वजह से मुझे काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. मुझे लगता है कि मैंने वहां निर्णय लेने में बड़ी गलती की.

 

 

उन्होंने आगे कहा कि शो के दौरान एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. हालांकि, दर्शकों की प्रतिक्रिया और माहौल के बीच वह भी बह गए और समय रहते उसे रोक नहीं सके. प्रणित ने माना कि उन्हें उसी समय हस्तक्षेप करना चाहिए था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए, जिससे विवाद और बढ़ गया.

 

प्रभावित लोगों से मांगी माफी

प्रणित ने कहा, इस घटना से जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, मैं उन सभी से दिल से माफी मांगता हूं. मेरे खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसमें मैं पूरी तरह से अधिकारियों का सहयोग कर रहा हूं.उन्होंने आगे कहा, मैं सभी से सिर्फ एक मौका चाहता हूं. मैं खुद पर काम कर रहा हूं और कोशिश करूंगा कि भविष्य में एक बेहतर इंसान और अधिक जिम्मेदार कलाकार बनकर सामने आऊं.

 

समर्थकों ने दिया साथ

प्रणित के माफी वाले वीडियो पर कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया. एक यूजर ने लिखा, गलतियां हर इंसान से होती हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार करना और उनसे सीखना सबसे बड़ी बात है.वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, आपने अपनी गलती मान ली है, अब आगे बढ़िए. हमें विश्वास है कि आप इससे सीखेंगे.

 

क्या है '370 रुपये की बिरयानी' विवाद

यह विवाद प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप शो के दौरान हुई बातचीत से शुरू हुआ था. शो में मौजूद एक युवक ने अपनी डेट का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसने एक लड़की के साथ बाहर जाकर चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए थे. बातचीत के दौरान उसने खर्च की गई रकम की 'वसूली' को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका संबंध शारीरिक संबंधों से जोड़ा गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही