Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News  :शहनाज संग डेटिंग की अफवाहों पर राघव जुयाल ने चोड़ी चुप्पी, बोलें- वो मेरे लिए परिवार जैसी हैं

इन दिनों एक्टर और डांसर राघव जुयाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से उनका नाम एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से बचते हुए राघव को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया था.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : इन दिनों एक्टर और डांसर राघव जुयाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से उनका नाम एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से बचते हुए राघव को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया था. उन्होंने राघव की पहली लीड फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का भी समर्थन किया और लोगों से फिल्म देखने की अपील की. अब राघव जुयाल ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

 

 

पर्सनल लाइफ की बातें होती रहेंगी


अब इस मामले में राघव जुयाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में राघव से एक इंटरव्यू में शहनाज के साथ जुड़ रहे नाम और डेटिंग की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा -देखिए, पर्सनल लाइफ की चर्चा तो होगी. हम शोबिज का हिस्सा हैं और लोग हमें जानते हैं. इसलिए आगे भी ऐसी बातें होती रहेंगी.शहनाज मेरे लिए परिवार जैसी हैं

 

राघव ने आगे कहा,हम सभी अच्छे दोस्त हैं. शहनाज भी मेरी बहुत अच्छी दोस्त है. वह मेरे लिए परिवार जैसी हैं. मैं हमेशा अपने दोस्तों और परिवार के साथ खड़ा रहता हूं और उनकी हिफाजत करता हूं.

 

2023 में भी उड़ी थीं डेटिंग की खबरें

राघव जुयाल और शहनाज गिल ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था. फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने दोनों की केमिस्ट्री को लेकर मजाक किया था. इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि, राघव ने उस समय भी साफ किया था कि सलमान का बयान सिर्फ मजाक था और उनके व शहनाज के बीच दोस्ती के अलावा कोई रिश्ता नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही