Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायणम् रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है. श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के निर्माताओं से मांग की है कि देश और विदेश में रिलीज से पहले संगठन के प्रतिनिधियों को फिल्म की विशेष प्रीव्यू स्क्रीनिंग दिखाई जाए.
महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी को पत्र लिखकर अपनी मांग रखी है.उन्होंने 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष का जिक्र करते हुए कहा कि उस फिल्म में रामायण के कई पहलुओं को लेकर विवाद हुआ था, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं.प्रेस नोट के अनुसार, आदिपुरुष में लंका की प्रस्तुति, रावण और उसकी सेना के चित्रण सहित कई बातों पर आपत्तियां उठी थीं.महासंघ का मानना है कि ऐसी गलतियां दोबारा नहीं दोहराई जानी चाहिए.
रिलीज से पहले फिल्म दिखाने की मांग
महासंघ का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य हो सकते हैं, जिन पर विवाद खड़ा हो सकता है.इसलिए संगठन चाहता है कि रिलीज से पहले एक विशेष स्क्रीनिंग कराई जाए, ताकि यदि कोई आपत्तिजनक दृश्य या संवाद हो तो उसे समय रहते हटाया जा सके.
नहीं मानी मांग तो होगा विरोध
श्री रामलीला महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्ममेकर्स उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं करते हैं, तो संगठन कई हिंदू संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में सिनेमाघरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेगा.हालांकि, फिल्म 'रामायणम्' के निर्माताओं की ओर से इस मांग पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment