Search

 
 
 

Entertainment News : मुझको राणा जी माफ करना का रीक्रिएट वर्जन रिलीज , माहिरा शर्मा ने बिखेरा जलवा

बॉलीवुड में इन दिनों पुराने सुपरहिट गानों का री क्रिएट वर्जन का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है.कई पॉपुलर गानों के रीमिक्स रिलीज हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच आज भी ओरिजिनल गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है
 

Lagatar Desk : बॉलीवुड में इन दिनों पुराने सुपरहिट गानों का री क्रिएट वर्जन का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है.कई पॉपुलर गानों के रीमिक्स रिलीज हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच आज भी ओरिजिनल गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. अब 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण अर्जुन के मशहूर गाने मुझको राणा जी माफ करना का रीमिक्स वर्जन राणा जी 2.0 चर्चा में है.

 

हाल ही में 'राणा जी 2.0' का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा अपने ग्लैमरस अंदाज और दमदार डांस मूव्स से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. टीजर में उनका स्टाइल और कमर पर बना टैटू सोशल मीडिया पर खास चर्चा का विषय बना हुआ है.

 https://lagatar.in/why-are-the-youth-angry-part-1-11-years-1-45-lakh-suicides

 

रीमिक्स को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया

 

गाने के रीमिक्स वर्जन में आवाज़ एक बार फिर अलका याग्निक और इला अरुण की है, जबकि इसका नया संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है. गाने का निर्माण कुमारी तौरानी ने किया है और इसकी कोरियोग्राफी मशहूर डांसर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने की है.

 

 

हालांकि, टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई. कुछ दर्शकों ने रीमिक्स की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने ओरिजिनल गाने को बेहतर बताया. एक यूजर ने लिखा, राणा जी सिर्फ एक ही हो सकते हैं और वो अमरीश पुरी हैं.

 

1995 में रिलीज हुआ था ओरिजिनल गाना

 

मुझको राणा जी माफ करना' साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' का सुपरहिट गाना है. फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे, जबकि यह गाना ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था. गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने अपनी आवाज़ दी थी और इसका संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था.अब 'राणा जी 2.0' के जरिए इस लोकप्रिय गाने को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है. पूरा गाना 27 जुलाई को Tips Official के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही