Search

 
 
 

Entertainment news : दोस्त के निधन से टूटे सलमान खान,लिखा-  काश मैं रो पाता…

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय गहरे दुख में हैं. उनके बेहद करीबी दोस्त सुशील कुमार का निधन हो गया है, जिनके साथ उनकी करीब 42 साल पुरानी दोस्ती थी. सलमान उन्हें सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि अपने भाई जैसा मानते थे.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय गहरे दुख में हैं. उनके बेहद करीबी दोस्त सुशील कुमार का निधन हो गया है, जिनके साथ उनकी करीब 42 साल पुरानी दोस्ती थी. सलमान उन्हें सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि अपने भाई जैसा मानते थे.

 

 


 दोस्त को याद कर लिखा इमोसनल नोट

हाल ही में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशील कुमार के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें  शेयर करते हुए एक इमोशनल लिखा. उन्होंने बताया कि सुशील पिछले 42 सालों से उनके साथ थे- एक ऐसे इंसान, जो बेहद दयालु, मददगार और हर परिस्थिति में मुस्कुराने वाले थे.उन्होंने आगे लिखा कि चाहे कितनी भी मुश्किल आई हो, सुशील ने कभी शिकायत नहीं की और हमेशा सकारात्मक बने रहे.

 

तुम्हारे लिए आंसू नहीं, सिर्फ यादें और हंसी

अपने दोस्त को विदाई देते हुए सलमान ने लिखा-अलविदा भाई… तुमने जिंदगी एक सच्चे इंसान की तरह जी और मौत को एक चैंपियन की तरह फेस किया. तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं, सिर्फ यादें और हंसी. उन्होंने यह भी कहा कि उनका दोस्त मुस्कुराते हुए इस दुनिया से गया, और यही उसकी सबसे बड़ी पहचान है.


जिंदगी और मौत पर कही गहरी बातें

दोस्त के जाने के बाद सलमान ने एक और पोस्ट में जिंदगी और मौत को लेकर अपने विचार साझा किए. उन्होंने लिखा कि जो इस दुनिया से जाने वाला है, उसे रोका नहीं जा सकता.उन्होंने अपने अंदाज़ में कहा की-अच्छे लोगों को अक्सर जल्दी बुला लिया जाता है. इंसान को अपने कर्मों का हिसाब देना होता है.बुरे लोग अंत में जाते हैं, और उनका भी समय आता है.उनकी इन बातों में जीवन की सच्चाई और गहरा दर्शन झलकता है.

 


 काश मैं रो पाता...

सलमान ने अपने दर्द को शब्दों में बयां करते हुए लिखा कि वह चाहकर भी अपने दोस्त के लिए रो नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा -काश मैं गुस्सा कर पाता या रो पाता… लेकिन तुम्हारे लिए एक भी आंसू नहीं.उनकी इस बात से साफ है कि वह अपने दुख को अंदर ही अंदर महसूस कर रहे हैं.


फैंस और करीबियों ने दी हिम्मत

सलमान के इस पोस्ट पर फैंस लगातार उन्हें हिम्मत दे रहे हैं. उनके बॉडीगार्ड शेरा ने भी कमेंट करते हुए सुशील को याद किया और श्रद्धांजलि दी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही