Search

 
 
 

Entertainment News : सलमान खान ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा-अकेलेपन से जूझ...

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है.
 

Lagatar desk : सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है. सलमान ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा  अकेलापन और अकेले रहने को लेकर गहरी बात लिखी है.

 

सलमान खान की पोस्ट हुई वायरल

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह शर्टलेस अंदाज में नजर आ रहे हैं. फोटो में वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए सोच में डूबे दिखाई दे रहे हैं.इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-मेरे हिसाब से अकेले रहने के दो तरीके हैं.अकेला और अकेलापन अकेला रहना आप चुनते हैं.अकेलापन वह है, जब आपके पास कोई नहीं रहना चाहता.अब आपको तय करना है कि आप किस तरह रहना चाहते हैं.सलमान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

 

फैंस ने किया सपोर्ट

सलमान खान की पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें सपोर्ट करते हुए प्यार जताया.एक यूजर ने लिखा-भाई आप अकेले नहीं हैं. हम सब आपके साथ हैं. चांद अकेला जरूर होता है, लेकिन उसकी रोशनी पूरी दुनिया को रोशन करती है.

 

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-इंडियन सिनेमा का किंग वापस आ रहा है.एक अन्य फैन ने कमेंट किया -वह बिना रानी के भी राजा है.‘मातृभूमि’ के लिए बदल रहे हैं लुक वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे.

 

अब वह अपनी नई फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी में जुटे हैं. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर खुद सलमान खान हैं.इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी.

 

नयनतारा के साथ भी करेंगे नई फिल्म

इसके अलावा सलमान खान साउथ स्टार नयनतारा के साथ भी एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं. हालांकि, फिल्म के टाइटल का अभी खुलासा नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू हो चुकी है.
 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही