Search

 
 
 

Entertaiment News : सलमान खान के नए पोस्ट ने फिर छेड़ी बहस,लिखा- जो डर गया वो मर गया

एक्टर सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी जिम की कुछ तस्वीरें शेयर की है. जिसमे वो जिम में वर्कआउट के बाद अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं.
 

Lagatar Desk : एक्टर सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी जिम की कुछ तस्वीरें शेयर की है. जिसमे वो जिम में वर्कआउट के बाद अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. उनके सिर पर सफेद तौलिया भी दिखाई दे रहा है.इन तस्वीरों के साथ सलमान ने इसके कैप्शन में लिखा - सलमान खान डर गया... हम्म... जो डर गया वो मर गया. उनके इस कैप्शन ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

 

क्यों हो रही है इस पोस्ट की चर्चा

दरअसल, हाल ही में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने पहले सोशल मीडिया के जरिए छात्रों का समर्थन किया था. इसके अगले ही दिन उन्होंने एक और पोस्ट साझा कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से घर लौटने की अपील की और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन खत्म करने का आग्रह किया.उनके इस बदले रुख को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. ऐसे में अब सलमान का यह नया पोस्ट उसी ट्रोलिंग का जवाब माना जा रहा है.

 

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

सलमान खान की पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-सलमान भाई, आपका कोई तोड़ नहीं. वहीं दूसरे ने लिखा -भाई, आप तो शेर हो. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, भाई से बच के.जबकि कई लोगों ने इसे ट्रोलर्स को दिया गया करारा जवाब बताया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही