Search

 
 
 

Entertainment News : सामंथा रूथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और मैटरनिटी ब्रेक का आनंद ले रही हैं. हाल ही में उनके पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने थाईलैंड में बिताए गए उनके बेबीमून की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
 

Lagatar Desk : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और मैटरनिटी ब्रेक का आनंद ले रही हैं. हाल ही में उनके पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने थाईलैंड में बिताए गए उनके बेबीमून की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सामंथा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और कपल के बीच की शानदार बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है.

 

 

बेबीमून की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

शेयर की गई तस्वीरों में सामंथा हेल्दी खाना खाते, स्पा थेरेपी का आनंद लेते, एक्सरसाइज करते और थाईलैंड की खूबसूरत जगहों की सैर करती नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीरों में उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है. वहीं, एक तस्वीर में वह पीछे से राज निदिमोरू को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.


वेलनेस मेरी पसंदीदा यात्रा है

तस्वीरों के साथ सामंथा ने लिखा -वेलनेस (सेहत और सुकून) हमेशा से मेरी पसंदीदा तरह की यात्रा रही है. हाल ही में अपनी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सफलता के जश्न के दौरान उन्होंने यह भी पुष्टि की थी कि प्रेग्नेंसी के बाद वह कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेंगी.

 

इस साल के आखिर में बनेंगी मां

सामंथा और राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत इस साल के आखिर में करने वाले हैं. दोनों ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में एक निजी योगिक समारोह में शादी की थी.


वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आखिरी बार 'मां इंटी बंगारम' में नजर आई थीं. इस महिला-प्रधान एक्शन ड्रामा फिल्म को उन्होंने राज निदिमोरू और हिमांक रेड्डी डुव्वुरु के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया था. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही