Search

 
 
 

Entertainmemnt News  : एल्विश यादव को मिली धमकी के बाद घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में उन्हें और उनके पिता को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

Lagatar desk : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में उन्हें और उनके पिता को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

 

व्हाट्सएप पर मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी


रिपोर्ट्स के अनुसार, एल्विश यादव और उनके पिता को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए. इन मैसेज में 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 


घर के बाहर तैनात की गई भारी सुरक्षा


धमकी मिलने के बाद एल्विश यादव के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

 

पहले भी सामने आ चुकी है फायरिंग की घटना


इससे पहले भी एल्विश यादव के घर के बाहर कथित फायरिंग की खबरें सामने आ चुकी हैं. हालांकि, किसी बड़े हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी.फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है .

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही