Search

 
 
 

Entertainment  News : एज शेमिंग व शादी पर तंज कसने वालों पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोलीं- शादी करके क्या उखाड़…

शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आया. लेकिन इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी उम्र और शादी को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया
 

Lagatar Desk : शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आया. लेकिन इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी उम्र और शादी को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया.

 

ट्रोलिंग से परेशान होने के बजाय शमिता ने बेहद बेबाक अंदाज़ में जवाब देकर सभी की बोलती बंद कर दी.शमिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोल्स के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और साफ कहा कि किसी महिला की जिंदगी को शादी और उम्र के पैमाने पर आंकना गलत है.

 

 

एज शेमिंग पर दिया करारा जवाब


एक यूजर ने शमिता को एज शेम करते हुए लिखा कि अब वह पहले जैसी नहीं दिखतीं. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा -हां, मैं अलग दिखूंगी. समय के साथ चीजें बदलती हैं, यह जीवन का स्वाभाविक नियम है. कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, शारीरिक बनावट भी नहीं. लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं स्वस्थ, फिट और खुश हूं. ईश्वर ने मुझे जो दिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं.शमिता ने आगे कहा कि उनके लिए सबसे ज्यादा मायने उनकी खुशी और मानसिक शांति रखती है.

 

shamita shetty post

 

शादी न करने पर ताना मारने वाले यूजर को लताड़ा


एक अन्य यूजर ने कमेंट किया -अगर टाइम पर शादी कर लेतीं तो आपके बच्चे आज बड़े हो गए होते.इस पर शमिता शेट्टी ने गुस्से में जवाब दियातो आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाईउन्होंने आगे लिखा कि समाज आज भी सिंगल महिलाओं को जज करता है और उन पर पितृसत्तात्मक सोच थोपने की कोशिश करता है.आप लोग हम सिंगल महिलाओं को फॉलो ही क्यों करते हैं सिर्फ एज शेम करने और अपनी पुरुष-प्रधान सोच थोपने के लिए कृपया मुझे तुरंत अनफॉलो कर दीजिए.


सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन


शमिता के इस बेबाक जवाब के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके समर्थन में उतर आए. फैंस ने कहा कि किसी महिला की जिंदगी का फैसला उसकी शादी या उम्र से नहीं किया जा सकता.


राकेश बापट के साथ रिलेशनशिप में थीं शमिता


बता दें कि शमिता शेट्टी और अभिनेता राकेश बापट के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस OTT 1’ में हुई थी, जहां से उनकी नजदीकियां बढ़ीं. हालांकि, साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. फिलहाल 47 वर्षीय शमिता सिंगल हैं और उन्होंने शादी को लेकर कोई योजना जाहिर नहीं की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही