Search

 
 
 

Jamtara News : अमन-चैन के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज, मांगी खुशहाली की दुआ

जामताड़ा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को अकीदत, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया. विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की और देश, राज्य और जिले में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी.
 

Jamtara :  जामताड़ा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को अकीदत, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया. विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की और देश, राज्य और जिले में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी.

 

जामताड़ा शहर के न्यू टाउन, पाकडीह, सरखेलडीह समेत विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ नमाज अदा कर एकता और सौहार्द का संदेश दिया. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी.

 

Uploaded Image

 

पाकडीह और सरखेलडीह जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर राजा ने नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है. उन्होंने कहा कि इस्लाम हमेशा अमन, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है और समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की सीख देता है.  उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द को मजबूत करने और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की है.

 

Uploaded Image

 

बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा. जिले के संवेदनशील क्षेत्रों सहित प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही