Search

 
 
 

Entertainment News : ‘सिस्टम’ की स्क्रीनिंग में बेटी सोनाक्षी को सपोर्ट करने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर भी आए नजर

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म ‘सिस्टम’ 23 मई को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले गुरुवार की रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म ‘सिस्टम’ 23 मई को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले गुरुवार की रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां कई सितारों ने शिरकत की. इस खास मौके पर सोनाक्षी के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी बेटी को सपोर्ट करने पहुंचे.

 

 

 

बेटी और दमाद का हाथ थामे दिखे शत्रुघ्न सिन्हा

स्क्रीनिंग से सामने आए वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दमाद जहीर इकबाल के साथ नजर आए. तीनों ने  एक साथ पैपराजी को पोज भी दिए.वीडियो में देखा गया कि चलते समय शत्रुघ्न सिन्हा को थोड़ी दिक्कत महसूस हो रही थी. ऐसे में सोनाक्षी और जहीर ने उनका सहारा दिया. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर बेटी की फिल्म को लेकर खुशी साफ झलक रही थी.

 

 

कोर्टरूम ड्रामा है ‘सिस्टम’

‘सिस्टम’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है.

 

ज्योतिका के साथ पहुंचे सूर्या और बच्चे

फिल्म की स्क्रीनिंग में साउथ सुपरस्टार सूर्या भी अपनी पत्नी ज्योतिका को सपोर्ट करने पहुंचे. उनके साथ दोनों बच्चे भी मौजूद थे. पूरे परिवार ने स्क्रीनिंग में शिरकत कर फिल्म की टीम का उत्साह बढ़ाया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही