Search

 
 
 

Entertainment News : शहनाज गिल के पोस्ट ने मचाई हलचल, मांग में सिंदूर ,मस्तानी सूट...

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं.
 

Lagatar Desk : बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर साझा की, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. तस्वीर में शहनाज मांग में सिंदूर लगाए रॉयल ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं. उनकी यह फोटो देखते ही फैंस हैरान रह गए और शादी की अटकलें तेज हो गई.

 

 

 

रॉयल ब्राइडल लुक ने खींचा सभी का ध्यान

शेयर की गई तस्वीर में शहनाज गोल्डन रंग के खूबसूरत मस्तानी सूट में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को मांग में सिंदूर के साथ पूरा किया है. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ Divine लिखा. वहीं, उनके भाई शहबाज ने भी हार्ट इमोजी के जरिए बहन पर प्यार लुटाया.

 

मांग में सिंदूर, हैवी ब्राइडल ज्वैलरी, दुल्हन बनी गुमगुस बैठी नजर आईं शहनाज  गिल, क्या रचा ली है शादी? - News18 हिंदी

सिंदूर देखकर शादी की लगाने लगे अटकलें

शहनाज के इस नए लुक ने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बना दिया. कई फैंस ने उन्हें शादी की बधाई देना शुरू कर दिया, तो कई लोगों ने कमेंट कर पूछा, क्या आपने सच में शादी कर लीकुछ यूजर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'इश्कनामा' का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, क्या इश्कनामा में शादी कर ली क्या.

 

अगर आप भी शहनाज गिल की इस तस्वीर को देखकर उनकी शादी की खबर को सच मान बैठे हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. दरअसल, यह लुक उनकी किसी अपकमिंग ब्रांड शूट का हिस्सा है. विज्ञापन के लिए उन्हें रॉयल ब्राइडल अवतार में तैयार किया गया था. हालांकि, मांग में सिंदूर देखकर फैंस ने इसे उनकी असली शादी की तस्वीर समझ लिया और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाने लगे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही