Entertainment News : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है. आज सुनीता आहूजा को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में बेटे और अपने वकील के साथ देखा गया. उन्हें कोर्ट में देखकर सोशल मीडिया पर तलाक की अटकलें तेज हो गई.
मनोरंजन की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बेटे और वकील के साथ कोर्ट पहुंचीं सुनीता
सुनीता आहूजा बुधवार दोपहर बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं. कोर्ट से बाहर निकलते समय वह बेटे यशवर्धन के साथ नजर आईं. पैपराजी ने उनसे कोर्ट आने की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया.हालांकि, अपने मजाकिया अंदाज में सुनीता ने कैमरों के सामने कहा कि वह बर्थडे मनाने आई हैं. उनके इस जवाब के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई.
तलाक नहीं, केस वापस लेने की बात आई सामने
सुनीता के फैमिली कोर्ट पहुंचने के बाद जहां तलाक की चर्चाएं होने लगी थीं, वहीं अब सामने आया है कि वह कथित तौर पर तलाक का मामला वापस लेने के सिलसिले में कोर्ट पहुंची थीं.गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इस पूरे मामले को सार्वजनिक होने पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच मतभेद होना आम बात है और कई पारिवारिक मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है. उनका कहना था कि निजी पारिवारिक विवादों को सार्वजनिक होने से बचाना बेहतर होता.
गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर सुनीता ने की थी टिप्पणी
पिछले कुछ समय से सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने कई मौकों पर गोविंदा की निजी जिंदगी और उनके कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को लेकर भी खुलकर बात की है.
हाल ही में गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखे जाने के बाद सुनीता ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में गोविंदा को 'शुगर डैडी' तक कह दिया था और उनके साथ कम उम्र की महिला के नजर आने पर नाराजगी जताई थी.

