Search

 
 
 

Entertainment News :  'लॉक अप 2' में सुनीता का खुलासा ,बोलीं- अब सिर्फ बच्चों के लिए जीती... गोविंदा से मूव ऑन कर...

एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए.
 

Lagatar Desk  : एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए. सुनीता ने कहा कि वह अब गोविंदा से मूव ऑन कर आगे बढ़ चुकी हैं और अपनी जिंदगी केवल अपने बच्चों के लिए जी रही हैं.

 

 

को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान सुनीता ने अपनी शादी और रिश्ते में आई मुश्किलों पर खुलकर बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि गोविंदा के अफेयर्स की बातें नई नहीं हैं, बल्कि यह सब लंबे समय से होता आ रहा है.

सुनीता ने कहा -अब इस उम्र में क्या कर सकते हैं किसी को रोक सकते हो क्या यह सब शुरू से ही होता आया है. वह हीरो हैं, ऐसे में आप ज्यादा कुछ कह भी नहीं सकते. अब इन बातों को सोचकर सिर्फ अपनी सेहत ही खराब होगी, इसलिए जैसा चल रहा है, वैसा चलने दिया है.

 

जब श्रेया ने पूछा कि क्या उन्हें इन बातों का बुरा नहीं लगता, तो सुनीता भावुक हो गई. उन्होंने कहा-मैं अब सिर्फ अपने बच्चों के लिए जीती हूं.गोविंदा के मौजूदा रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर भी सुनीता ने बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा-क्या किसी को रोका जा सकता है क्या मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं ऐसा करने से सामने वाला भी परेशान हो जाएगा. इसलिए मैं इन बातों के बारे में ज्यादा सोचती ही नहीं हूं.

 

सुनीता ने यह भी बताया कि वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में रहते हैं. उनके मुताबिक, उनके घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जबकि मुझे अपनी प्राइवेसी पसंद है. इसलिए मैंने अलग रहने का फैसला किया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही