Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News : सनी देओल  की स्टारर फिल्म इक्का ओटीटी पर रिलीज,फीका पड़ा रहमान डकैत का जादू

सनी देओल की स्टारर फिल्म 'इक्का' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस हाई-वोल्टेज कोर्टरूम ड्रामा के जरिए सनी देओल ने ओटीटी डेब्यू किया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : सनी देओल की स्टारर फिल्म 'इक्का' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस हाई-वोल्टेज कोर्टरूम ड्रामा के जरिए सनी देओल ने ओटीटी डेब्यू किया है. इस फिल्म में सनी देओल एक बेबाक और दमदार वकील 'अर्जुन मेहरा' की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

 

 

फिल्म में न्याय की जंग के बीच उनका और अक्षय खन्ना का टकराव दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी इस कोर्टरूम थ्रिलर के मुख्य किरदारों का हिस्सा हैं.इक्का' मुख्य रूप से साल 2026 की एक हिंदी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी मुंबई के सबसे नामी और आदर्शवादी वकील अर्जुन मेहरा (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है. उन्हें 'इक्का' इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह हारता हुआ केस भी अंत में अपना तुरुप का इक्का चलकर जीत लेते हैं.

 

अर्जुन एक रसूखदार नेता के बिगड़ैल बेटे, शौर्यमन गौर (अक्षय खन्ना) का केस लड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिस पर एक लड़की की जानलेवा हत्या का आरोप है.अर्जुन शौर्यमन का केस इसलिए लेते हैं क्योंकि उनकी अपनी 13 साल की बेटी, समायरा, कैंसर से जूझ रही है. बेटी के इलाज (बोन मैरो) के लिए उन्हें शौर्यमन की मदद लेनी पड़ती है.

 

अदालत में अर्जुन का सामना एक मजबूत विरोधी वकील मदुरा (तिलोत्तमा शोम) से होता है. अपनी बेटी को बचाने और खुद को बेदाग साबित करने के लिए इक्का इस कानूनी लड़ाई में हर दांव खेलते हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही