Search

 
 
 

Entertainment News : डेंगू की चपेट में आई स्वरा भास्कर, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस डेंगू की चपेट में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.
 

Lagatar Desk: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस डेंगू की चपेट में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. 


अस्पताल से शेयर की तस्वीर

स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बेड से एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. एक्ट्रेस ने लिखा कि डेंगू की वजह से वह अस्पताल में हैं.स्वरा की इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस लगातार उनका हालचाल पूछ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही