Search

 
 
 

Entertainment news : फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 3 दिन में कमाए 33.90 करोड़

एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में दमदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है.
 

Lagatar desk : एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में दमदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है.

 


तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


पहला दिन फिल्म ने 11.35 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की वहीं दूसरे दिन (शनिवार) को 10.55 करोड़ रुपये और तीसरा दिन (रविवार) को करीब 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म का कुल तीन दिन का कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

 


वीकेंड पर जबरदस्त उछाल


रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, जिससे यह साफ हो गया कि दर्शकों के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को तेजी से मिल रहा है.

 


स्टार कास्ट 

फिल्म में कई बड़े और लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं, जिनमे शामिल है रितेश देशमुख,संजय दत्त,अभिषेक बच्चन,महेश मांजरेकर ,सचिन खेडेकर,भाग्यश्री ,जेनेलिया देशमुख .इसके अलावा सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों के लिए हाइलाइट बना हुआ है.जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के वफादार योद्धा और अंगरक्षक जीवा महाला  का किरदार निभाया

 

 

फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और वीरता पर आधारित है. ऐतिहासिक और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया है.


मराठी सिनेमा की टॉप फिल्मों में शामिल

तीन दिनों में 33.90 करोड़ की कमाई के साथ ‘राजा शिवाजी’ अब मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 में जगह बना ली है और अब यह 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन चुकी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही